फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों को बांटे गए पीएम फसल बीमा योजना के चेक

Mon, 04 May 2026 07:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। जिले में खरीफ और रबी फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी। इससे पहले सोमवार को जिला प्रशासन ने किसानों को डमी चेक बांटे।
विज्ञापन

बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसानों को फसलों का बीमा अवश्य कराना चाहिए, ताकि फसलों के नुकसान होने पर बीमा राशि से भरपाई हो सके। उप कृषि निदेशक निलेश चौरसिया ने कहा कि बीमित किसान भंवर सिंह, अनमोल सिंह, बाबूराम, आशीष त्यागी, अक्षय चौधरी, कुवंर पाल को क्षतिपूर्ति की धनराशि के डमी चेक दिए गए हैं। धनराशि किसानों के खातों में भेजी जायेगी। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि सभी किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की सलाह दी। भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें