फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखंडों पर कब्जा नहीं मिलने से आवंटी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भूखंडों पर कब्जा न मिलने से आवंटी परेशान
विज्ञापन

मेरठ। रक्षापुरम फेस-दो के आवंटियों ने भूखंडों पर कब्जा न मिलने के मामले में एक बार फिर एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने 12 साल से प्लॉट पर कब्जा न मिलने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि हर बार हमें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। आवंटियों ने कहा कि उन्होंने लोन लेकर प्लॉट की धनराशि एमडीए में तय समय पर जमा करा दी थी। लेकिन इस क्षेत्र के 201 आवंटियों को अभी तक भूखंड का कब्जा नहीं मिल सका है। एमडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी अभी हुई है। उन्होंने आवंटियों को अगले सप्ताह दोबारा मिलने के लिए कहा।
विज्ञापन

इससे पहले रक्षापुरम के आवंटियों ने उपाध्यक्ष पर न मिलने और बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया था। इस बार एमडीए उपाध्यक्ष ने आवंटियों की समस्या को सुनकर अगले सप्ताह बृहस्पतिवार को दोबारा मिलने के लिए कहा है। इस मौके पर सुजात, नितिन अहलावत, आदि जैन, अनुज गोयल, अरुण तिवारी, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें