सरूरपुर। नगर पंचायत करनावल में स्वच्छता की शपथ दिलाते अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन। आयोजक
सरूरपुर। नगर पंचायत करनावल में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी रश्मि कुमारी व नगर पंचायत चेयरमैन लोकेंद्र कुमार ने की। नगर के गणमान्य नागरिकों और सफाई मित्रों ने भाग लिया। शुरुआत स्वच्छता की शपथ ग्रहण समारोह से हुई। लोगों ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। सफाई मित्रों को टी-शर्ट और कैप देकर कर सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी रश्मि कुमारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है बल्कि जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। चेयरमैन लोकेंद्र कुमार ने नगरवासियों से अपील की कि वह घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाए।