सरूरपुर। गांव कक्केपुर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की ओर से शिक्षा चौपाल एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोकदल जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज व ग्राम प्रधान गोविंद गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर अभिभावकों को बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान मुरेंद्र पाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सतीश पाल सिंह, छवि कुमार, लीलापाल, सुगम चौधरी, नीरज चंद शर्मा, हरेंद्र त्यागी, मोनिका सिरोही सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद