फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने अब्दुल कलाम सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। संचालन सोहनवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और नगर क्षेत्र से आमंत्रित नागरिकों, पालिका सभासदों व अधिकारियों के साथ मिलकर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने राष्ट्रहित और जनहित में उनके द्वारा किए गए योगदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सूर्यदेव त्यागी, आलोक जैन, शावेज अंसारी, शानू जैन, पंकज, राहुल पाल, शहजाद, शकील अहमद, अंजलि, विमला अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें