मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) ने रविवार को 2024 के परिणाम घोषित किए। नोएडा की करिश्मा चौहान ने प्रदेश भर में 17वीं रैंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया। करिश्मा नोएडा के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू वन सोसाइटी की निवासी हैं। उनके पिता वीरेंद्र चौहान ठेकेदारी करते हैं और मां सीमा चौहान गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन प्राची होटल हयात में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। करिश्मा के चाचा अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज रविवार को वह अपने पैतृक गांव दतावली पहुंचेंगी। वह गढ़ सड़क स्थित राधा गोविंद कॉलेज से गांव के लिए प्रस्थान करेंगी। गांव के लोग फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत कर घर लेकर आएंगे।