मोदीपुरम। बीते दो दिनों से आसमान पर बादल तो दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अच्छी बारिश का अभी भी इंतजार है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 7 सितंबर को बारिश के आसार हैं। फिलहाल उमस का असर रहेगा।
बृहस्पतिवार सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहे। बूंदाबांदी से मौसम भी खुशनुमा सा रहा। लेकिन दोपहर होते-होते उमस के कारण लोग परेशान दिखाई दिए। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 व न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य रहा। रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा। मौसम के बदलाव से 7 सितंबर को बारिश होने के आसार है। अभी दो तीन दिन मौसम का मिजाज मिला जुला रहेगा। तापमान में भी उतार चढ़ाव रहेगा।