फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ जिला कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 18 स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मंगल पांडे नगर कम्युनिटी हॉल में मेरठ जिला कराटे चयन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ जिला कराटे एसोसिएशन ने किया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्गों से 75 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में 12 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। कोच निशांत यादव के प्रशिक्षुओं ने कुल 18 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। काटा वर्ग में प्रिशा सिवाच, अक्षरा सिद्धू, आरोही सिद्धू, अनिका सिंह, अग्रिमा गुप्ता, श्रेया और अविराज तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कुमिते वर्ग में अनिष्का कटियार, पार्थवी जाखेर, अग्रिमा गुप्ता, परम, देव पूनिया, यशवर्धन सिंह, संभव गुप्ता, आर्यन सिंह और निशांत राज ने स्वर्ण पदक जीते। सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को आगामी 24 से 26 अप्रैल तक लखनऊ में होने वाली राज्य कराटे चैंपियनशिप के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें