फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
बैडमिंटन मैच के विजेताओं को सम्मानित किया गया
विज्ञापन
मेरठ। तृतीय राष्ट्रीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 7 दिसंबर तक महाराष्ट्र के ठाणे में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के सोफीपुर निवासी शिव पंवार ने एकल वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। युगल प्रतियोगिता में वेदांत विहान और शिव पंवार ने कांस्य पदक जीता। वहीं अरायना चौधरी ने एकल व युगल में क्वार्टर फाइनल मैच खेला। तीनों खिलाड़ी रविवार को मेरठ पहुंचे। कोच विशेष काकरान व अन्य खेल प्रेमियों ने तीनों खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। शिव पंवार का फाइनल मुकाबला तमिलनाडू के साथ हुआ, जिसमें उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तीनों खिलाड़ी यहां मेरठ में विशेष बैडमिंटन एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच व परिजनों को दिया। जिला बैडमिंटन सचिव राजेश चौधरी, अजीत, सारंग, आयुषी, अंशुल, संजय, सुमित, अशोक पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें