मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को क्रिकेट कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि कैंप में तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और कीपरों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को सही लाइन लेंथ से गेंद डालने की जानकारी दी गई। इसके अलावा कीपरों को भी विकेट के पीछे गेंद पकड़ने, स्टंप करने सहित अन्य गतिविधियों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि सीबीएसई के ट्रायल्स रायवाला देहरादून में 22 से 28 जुलाई तक कराए जा रहे हैं। ट्रायल में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी से भी खिलाड़ी ट्रायल देने जाएंगे। इसके लिए उन्हें तैयारी कराई जा रही है। संवाद