मेरठ। सहयोग सामाजिक संस्था की ओर से राष्ट्रीय आम दिवस के उपलक्ष्य में 19 जुलाई को दुर्गापुरम स्थित कवयित्री कमलेश तन्हा के आवास पर दावत-ए-इश्क महफिल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आम की दावत के साथ मिस्टर मैंगो और मिस अमिया का चयन भी किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश शांडिल्य ने बताया कि यह कार्यक्रम भगवान जगन्नाथ को भी समर्पित होगा। उन्हें विभिन्न प्रजातियों के 21 किलो आम का भोग लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम प्रेम, सौहार्द और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। ब्यूरो