फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एकलव्य क्रीड़ा कोष से खिलाड़ियों को मिलेगी आर्थिक मदद

Thu, 10 Sep 2026 06:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन की प्रक्रिया हुई शुरू, खेल विभाग की ओर से मांगे गए आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए खेल निदेशालय की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें खेल विभाग की ओर से खिलाड़ी को खेलों की तैयारी, खानपान आदि के लिए आर्थिक सुविधा दी जाएगी।
एकलव्य क्रीड़ा कोष के आवेदन पत्र में खिलाड़ी को नाम, पिता और माता का नाम, पत्र व्यवहार एवं स्थायी पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, शैक्षिक योग्यता, ई-मेल आईडी और राष्ट्रीयता जैसी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र, खेल योग्यता, राष्ट्रीय चैंपियनशिप व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का भी नाम देना होगा। जिसमें उन्होंने प्रतिभाग किया व पदक प्राप्त किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता आयोजित होने का वर्ष से संबंधित प्रमाण-पत्र की प्रमाणित प्रति भी देनी होगी। आवेदन में बैंक का नाम, शाखा कोड/आईएफएससी कोड तथा बैंक खाते और पासबुक के प्रथम पृष्ठ की प्रमाणित प्रति भी मांगी गई है। आवेदन-पत्र संबंधित खेल के प्रदेशीय खेल संघ की संस्तुति के बिना स्वीकार नहीं किया जाएगा। संघ को यह भी प्रमाणित करना होगा कि संबंधित खिलाड़ी सक्रिय खिलाड़ी है। आवेदन के साथ खिलाड़ी को घोषणा-पत्र भी देना होगा, जिसमें उसके द्वारा दी गई जानकारी को सही बताते हुए एकलव्य क्रीड़ा कोष नियमावली की शर्तों एवं प्रतिबंधों का पालन करने की सहमति देनी होगी। साथ ही यह घोषणा भी करनी होगी कि वह किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रहा है। खिलाड़ियों के लिए यह व्यवस्था राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल उपलब्धियों के आधार पर आर्थिक सहायता प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। खेल निदेशालय ने निर्धारित प्रारूप को संबंधित अधिकारियों और खेल संघों तक पहुंचकर पात्र खिलाड़ियों से आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें