फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..तोपखाना मैदान मे फुटबाल के लिये ट्रायल देते ​खिलाडी.....संवाद
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता व सीनियर जूडो प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को मंडलीय ट्रायल हुए। प्रदेश स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 22 फरवरी से सुभारती विवि में होगा। शुक्रवार को तोपखाना फुटबाल मैदान में मंडलीय ट्रायल हुए। इस दौरान मेरठ, बागपत, बड़ौत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर आदि जिलों से महिला फुटबाल खिलाड़ियों ने ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लिया। ट्रायल पूरा होने के बाद टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं प्रदेश स्तरीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 फरवरी तक सहारनपुर में होगी। इसे लेकर शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। ट्रायल में पुरुष व महिला दोनों वर्ग में बागपत, बुलंदशहर, नोएडा आदि जिलों से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 8 वेट कैटेगिरी में महिला और पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें