फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10 महिला और पुरुषों को आयुष्मान कार्ड वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सामान्य वर्ग के लिए केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिलाओं के आयुष्मान कार्ड वितरण दिगंबर जैन महा समिति के तत्वाधान में आयोजित आयुष्मान कार्ड शिविर में बनाए गए। कार्ड के लाभार्थियों को शुक्रवार को डीएम वीके सिंह द्वारा आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इस योजना के लाभार्थियों में पदमचंद जैन, सितारा जैन, जनेश्वर जैन, वीरेंद्र कुमार जैन आदि लगभग 10 महिलाओं व पुरुषों के इस आयुष्मान कार्ड बने हैं, जिनको डीएम ने अपने कार्यालय में बुलाकर वितरण किया है। इस वितरण समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सरोहा, डॉ. अर्चिता सिंह, जिला केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल, दिगंबर जैन महासमिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विनेश कुमार जैन, पारस जैन, पुनीत जैन आदि उपस्थित रहे। बताया गया कि इस समिति द्वारा लगभग डेढ़ सौ कार्ड बनवाए गए थे और सरकार द्वारा निर्धारित मेरठ जिले में एक लाख के लक्ष्य को प्राप्त करने में इस शिविर की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें