फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कराटे बेल्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गढ़ रोड स्थित होटल में चल रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित होटल यदु में चल रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण शिविर में चौथे दिन बृहस्पतिवार को ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता कराई गई। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रशिक्षकों को आकर्षित किया। प्रतिभागियों ने जोदान, गेदान, सूकी, किहोन कुमिते यासकु कुमिते सहित अन्य विधाओं में प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने लगभग दो घंटे के कड़े अभ्यास के बाद अपनी कला का प्रदर्शन किया। शिविर संयोजक दिलीप कश्यप ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम दिन ग्रेडिंग के आधार पर प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान शिविर में ग्रैंड मास्टर हंसई अकिओ ताकाहाशी और बीएसखड़का ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें