मोदीपुरम - दूर संचार विभाग से सेवानिवृत्त होने पर विजय सिंह की विदाई देते विनय शर्मा।
मोदीपुरम। दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त होने पर भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री विजय सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। संघ के जिला अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर, ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। बताया कि विजय सिंह भारतीय मजदूर संघ के सबसे पुराने कार्यकर्ता हैं, जिला मेरठ के सभी कार्यक्रमों में उनका विशेष सहयोग रहा है। सभी ने उन्हें उपहार देकर विदाई दी। इस दौरान अनुज शर्मा, रुधिर, धर्मेंद्र, अवनीत आदि मौजूद रहे। संवाद