ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर येलो बेल्ट हासिल की
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वाइकिंग्स ताइक्वांडो एकेडमी व लेगेसी ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से रविवार को ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विधि, आकाश, गौरांशी, नैतिक, श्रेया, सार्था, अर्णव, जानवी, तन्वी, विराज, अवनी, सृष्टि ,आदित्य त्यागी ,आर्यन माहेश्वरी, मान्या त्यागी, सृष्टि तेवतिया, इशित्व मिश्रा, तनिष्क मिश्रा ने येलो बेल्ट प्राप्त की।
शिवाक्षी चौधरी, हर्षित कुमार, आश्वी, नव्या, अदिति, अदम्या, अद्विक ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की। सम्राट मालिक, विराट सिंघल, वृंदा पूजा शर्मा, रुशिका कंसल ने ब्लू बेल्ट प्राप्त की। प्रियांश, यश, आयु, लक्ष्य गुप्ता, चर्चित त्यागी, सूरज तिवारी, विजित कुमार ब्लू वन बेल्ट प्राप्त की। अर्नव भारद्वाज, वंश शर्मा, केशव गुप्ता, माधव गुप्ता ने रेड बेल्ट प्राप्त की। इस अवसर पर रेशव चौहान ने टेस्ट रेफरी तथा अमन कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वरिष्ठ ताइक्वांडो खिलाड़ी पूर्णेंदु झा ने सभी प्रतिभागियों को ताइक्वांडो में बेल्ट ग्रेडिंग की महत्ता, मार्शल आर्ट के मूल सिद्धांतों तथा डायनेमिक मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निरंतर अभ्यास और अनुशासन का संदेश दिया।