संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को अंडर- 14 वर्ग में फुटबाल मंडलीय ट्रायल का आयोजन मवाना रोड जेपी स्कूल में हुआ। ट्रायल में मेरठ, गौतम बुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर और गाजियाबाद से फुटबाल खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान 150 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया।
जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि बारिश के कारण ट्रायल प्रभावित हुए। इस कारण मंडल की टीम का चयन नहीं हो सका। आज रविवार को टीम की घोषणा की जाएगी।
-