ताइक्वांडो में पदक जीतने वाले खिलाड़ी
मेरठ। फरीदाबाद में आयोजित द्वितीय रूटेड ताइक्वांडो कप में मेरठ के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कई पदक हासिल किए। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक राजेश चेची रहे। उन्होंने खिलाड़ियों आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में दधीचि पब्लिक स्कूल स्थित रूटेड ताइक्वांडो एकेडमी के निष्ठा अहलावत और श्रेयांस ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि प्रियांशु ने संचालन किया। उत्सव, हर्ष, वंशदीप, ओजस्व, शुभ खोखर और धीरज ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, तुषार, नमन और ओमप्रीत ने रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की। संवाद