फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के खिलाड़ियों ने छह पदक जीतकर बढ़ाया मेरठ का मान

Tue, 21 Jul 2026 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के 15 और अंडर-17 वर्ग में जीते पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मुरादाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया। अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक हासिल किए, जबकि कई खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।
अंडर-15 बालक एकल वर्ग में आदित्य तोमर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका एकल में रितिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका युगल में मान्या और आर्नवी की जोड़ी उपविजेता रही, जबकि अनवी और मिताशी की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मिश्रित युगल में मान्या और आदित्य ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

बालक युगल में वेदांतविहान और अभिनव की जोड़ी तथा मिश्रित युगल में आर्याना और अभिनव की जोड़ी क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। अंडर-17 बालिका युगल वर्ग में आर्याना चौधरी और ओजस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर मेरठ की झोली में एक और पदक डाला। प्रतियोगिता के दौरान कोच विशेष काकरान, अमित सिंह और तनुज चौहान ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आरजू चौधरी, तेज कुमार सिंह, गीता चौहान, अमित चौहान, अमित विहान और विशाल चौधरी भी मौजूद रहे। बैडमिंटन संघ के सचिव राजेश चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अगली राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन मेरठ में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें