प्लास्टिक मांझे पर प्रतिबंध की मांग
मेरठ। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक मांझे पर प्रतिबंध के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। पूर्व जिलाध्यक्ष अकरम कुरैशी ने बताया कि वसंत पंचमी पर जिले में पतंगबाजी होती है। इस दौरान प्रयोग होने वाले प्लास्टिक मांझे से काफी लोग जख्मी हो जाते हैं। उन्होंने प्लास्टिक मांझे से पार्थ शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा की गर्दन पर चोल आने के संबंध में भी जानकारी दी। फूलबाग कालोनी निवासी बिट्टू भी इस प्लास्टिक के कारण जख्मी हो गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष नावेश खान ने कहा कि प्लास्टिक मांझे पर रोक लगाई जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में आस मोहम्मद, चांद खान, शहजाद महीगिरी, के चंद्रा, गजेंद्र सिंह, संजय शर्मा, हरपाल सेनी, राजा राम यादव, चांद मोहम्मद आदि लोग रहे। ब्यूरो