फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में प्लाज्मा थेरेपी से होगा कोरोना पीड़ितों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में प्लाज्मा थेरेपी से होगा कोरोना पीड़ितों का उपचार
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में बढ़ते कोरोना मरीज और मौत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ठोस कार्ययोजना बनाकर इसे रोका जाए। जिले में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना के मरीजों का इलाज शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने रेमडेसिवर दवा का भी उपयोग करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूछा कि जितने कोरोना मरीज मिले है उसमें नये केस कितने हैं। वहीं, संपर्क से संक्रमित मरीजों की संख्या कितनी है। उन्होेंने सीएमओ को निर्देश दिए कि इसकी ठीक प्रकार से मॉनीटरिंग की जाए। कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने आईसीएमआर दिल्ली से कोरोना मरीजों की जांच के लिए मेरठ मंडल के लिए पांच लाख एंटीजन किट की मांग की है। उन्होंने कहा कि मरीजों की जांच के लिए आरटीपीसीआर तकनीक से जांच को बढ़ाया जाए। कमिश्नर ने कहा कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से प्राइवेट अस्पताल से रोजाना कोरोना मरीजों की स्थिति के बारे में पूछा जाए। कमिश्नर ने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज से कहा कि वे भर्ती मरीजों के हर केस की गहनता से जांच कराएं। वहीं, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुभव को साझा करें। वहीं, डीएम अनिल ढींगरा, सीडीओ ईशा दुहन, सीएमओ डॉ. राजकुमार, प्राचार्य एलएलआरएम डॉ. एसके गर्ग, डॉ. पीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल सेंटर का किया औचक निरीक्षण
कलक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों का दिन में दो बार फीडबैक लिया जाए। जिससे मरीजों में भी प्रशासन और सरकार के साथ आत्मविश्वास बना रहे। वहीं, कमांड सेंटर से होम आइसोलेशन एवं मेडिकल टीम का भी फीडबैक लें। उन्होंने निर्देश दिए कि कमांड सेंटर से ही वार्ड एवं ग्रामीण स्तर पर स्थापित निगरानी समितियों से बराबर संपर्क में रहा जाए। उनके कार्यों की मॉनीटरिंग की जाए। एडीएम वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि कमांड सेंटर से जिले में स्थापित सभी कोविड अस्पतालों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनीटरिंग की जा रही है। भर्ती मरीजों से दो शिफ्ट में फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें