फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विधायक निधि से कराए गए निर्माण के शिलापट क्षतिग्रस्त, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के आलमगीरपुर फरीदपुर गांव में विधायक निधि से कराए गए सीसी निर्माण कार्य के शिलापट क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी शिव कुमार ने अज्ञात लोगों पर शिलापट क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए सरधना थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शिव कुमार ने बताया कि गांव में सपा विधायक अतुल प्रधान की विधायक निधि से सीसी निर्माण कार्य कराया गया था। निर्माण कार्य से संबंधित शिलापट ओम और सोनू की गली के पास और मुख्य रास्ते पर लगाए गए थे। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने इन शिलापटों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिव कुमार ने तहरीर में घटना की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने आशंका जताई कि घटना से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया मौके पर जांच कराई जा रही है, पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें