मेरठ। गढ़ रोड स्थित पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल में हरे-भरे मित्र जीवन का उपहार समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा पांच की छात्रा कृति जैन और कक्षा ग्यारह के छात्र प्रज्ञान जैन ने विद्यालय के विद्यार्थियों को 70 से भी अधिक पौधों का वितरण किया। प्रधानाचार्य अनुभा गोयल ने इस अनोखे पौध वितरण समारोह के लिए कृति और प्रज्ञान की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ाते हैं। संवाद