फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि मंदिर में जाहरवीर गोगा की पूजा की

Sun, 24 Aug 2025 09:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। महर्षि वाल्मीकि लवकुश समाज सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को दौराला कस्बे में वाल्मीकि मंदिर में जाहरवीर गोगा की पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय रहे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हर कृपाल वाल्मीकि, वेदवीर वाल्मीकि ने बताया कि इस बार 37वें भंडारे व पूजन का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों ने धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राखी, संजय, सोनू, सावन, विशंभर, कपिल, बबलू, हर्ष, दीपक, जगदीश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें