फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधितः योजना बनाकर की पढ़ाई

विज्ञापन
शामली के स्कॉटिस स्कूल में रिजल्ट आने के बाद झूमते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
योजना बनाकर की पढ़ाई, हर विषय के अध्ययन के लिए निर्धारित किया समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला मनिहारन निवासी दिया नामदेव ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक लाकर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। दिया ने सुनियोजित योजना बनाकर पढ़ाई करते हुए यह सफलता पाई है। शिक्षकों को अपना आदर्श मानने वाली दिया ने स्वाध्याय पर जोर दिया और सफलता हासिल की।
दिया ने न तो कोई कोचिंग ली और न ही ट्यूशन लिया। दिया का कहना है कि ज्यादा देर नहीं, मन लगाकर पढ़ाई करना जरूरी है। उन्होंने विषयवार योजना बनाई और हर विषय के लिए समय निर्धारित किया। दिया ने बताया कि वह रोजाना गणित व विज्ञान विषय की दो-दो घंटे पढ़ाई करती थीं। एसएसटी के लिए एक घंटा और हिंदी व अंग्रेजी के लिए 45-45 मिनट तय किया। उनकी सफलता पर स्कूल प्रबंधन, सहपाठियों और परिचितों ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

स्कूल से फोन आया तो यकीन नहीं हुआ
जिस समय रिजल्ट घोषित हुआ तो दिया घर पर थी। स्कूल से उनके पिता पुष्पेंद्र नामदेव के पास फोन आया और उनको दिया के रिजल्ट की जानकारी दी गई। पिता ने दिया को जब यह जानकारी दी तो उसे यकीन नहीं हुआ। उसे उम्मीद थी कि 95 प्रतिशत अंक आ सकते हैं। इसके बाद उन्होंने फोन करके शिक्षकों से इसकी पुष्टि की।
जुड़वां बहन के भी आए 80 प्रतिशत अंक
दिया की जुड़वां बहन रिया भी इसी स्कूल में 10वीं की छात्रा हैं। उसने परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
बैडमिंटन और किताबें पढ़ने का शौक
दिया ने बताया कि उसे बैडमिंटन खेलना और किताबें पढ़ना पसंद है। इसके अलावा बॉलीवुड के गीत भी पसंद करती है। भविष्य में वह इंजीनियर बनना चाहती है।
मोदी-योगी भी पसंद
दिया ने बताया कि राजनीति में उसे मोदी और योगी पसंद हैं। उसका कहना है कि इन दोनों राजनेताओं ने छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने की दिशा में काम किया है। छात्राएं बिना किसी डर के स्कूल जाती हैं।
विज्ञापन

पिता हलवाई और मां हैं गृहिणी
सीबीएसई दसवीं की टॉपर दिया के पिता पुष्पेंद्र नामदेव हलवाई हैं। शादी-विवाह और अन्य समारोह में हलवाई का काम करते हैं। मां गृहिणी हैं। साधारण परिवार की लाड़ली ने आज पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

शामली के स्कॉटिस स्कूल में 10वीं की परीक्षा में नेशनल टॉपर बनी दिया नामदेव का स्वागत करती प्रधाना?- फोटो : SHAMLI

शामली के स्कॉटिस स्कूल में 10वीं की परीक्षा में नेशनल टॉपर दिया नामदेव का स्वागत करती प्रधानाचार्- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें