मवाना। पुलिस ने गांव राफन में जान से मारने की नीयत से फायरिंग के आरोपी विशाल धामा को सात घंटे की पुलिस रिमांड पर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त .32 बोर का पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि गत 7 अक्तूबर को पवन कुमार व परिजनों पर फायर किया गया था। इस मामले में विशाल धामा ने 15 अक्तूबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को अटोरा बाईपास से पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। बाद में उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। आरोपी पर मवाना, हस्तिनापुर और सदर बाजार थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।