नगर पालिका की पाईप लाईन टूटने से सडक पर बहता पानी। (मवाना)
मवाना। मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम नगर पालिका की पाइप लाइन टूटने के कारण सड़क पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्ग पर सुभाष चौक से कुछ ही दूरी पर नगर पालिका की पाइप लाइन टूट गई। सड़क पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई और पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा। दुकानदारों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नगर पालिका के ईओ राजीव कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें कोई सूचना नहीं है। वह मामले को दिखवा रहे हैं। कर्मचारी भेजकर पाइप लाइन को ठीक कराया जाएगा।