सहारनपुर की नानौता किसान सहकारी चीनी मिल की सहकारी गन्ना समिति के 94 डेलीगेट पदों का मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। मतदान में 75 गांवों के 24340 मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हुए 316 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
नानौता किसान सहकारी चीनी मिल की सहकारी गन्ना समिति के डेलीगेट के 94 पदों के लिए 316 प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, डेलीगेट के 94 पदों के लिए 24340 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।
मतदान के लिए चीनी मिल कालोनी परिसर स्थित सरस्वती जूनियर हाईस्कूल की बिल्डिंग में 18 तथा ग्राउंड में बने 57 बूथों पर मतदान प्रक्रिया चल रही है, मतदान में मतदाता बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।