मेरठ। लिसाड़ी गेट के जामिया मस्जिद निवासी दिलशाद ने बताया कि उसका चचेरा भाई इमरान नई बाइक लेकर दोस्त आमिर के साथ हापुड़ रोड पर जा रहा था। जब वह रामनगर शिवमंदिर के पास पहुंचा तभी हापुड़ अड्डे की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इमरान व आमिर सड़क पर गिर गए और दूर तक घिसटते गए। दोनों को गंभीर चोट आई। चालक पिकअप लेकर हापुड़ की ओर भाग गया। लोगों ने इमरान व आमिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी की। लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पिकअप चालक की पहचान काे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद