फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिक्स टफ, बायो, केमिस्ट्री रहे मस्त 

Mon, 07 May 2018 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए रविवार को पूरे देश में नेशनल एलिजबिलिटि इंट्रेंस टेस्ट (नीट-2018) का आयोजन किया गया। शहर में 10 केंद्रों पर सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू हुई। दोपहर 1 बजे तक पेपर हुआ। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। विषय विशेषज्ञों और परीक्षा देकर निकले छात्रों के अनुसार पेपर पिछले साल से आसान था, लेकिन फिजिक्स का पोर्शन इस साल काफी कठिन रहा। एनसीईआरटी से काफी सवाल पूछे गए। बॉयोलाजी और केमिस्ट्री के सवाल अच्छे थे। फिजिक्स के सवाल केलकुलेटिव ज्यादा थे। विशेषज्ञों के अनुसार पेपर आसान होने के कारण इस वर्ष कटऑफ पिछले साल से भी हाई जाएगी। पिछले वर्ष 550 कटऑफ थी, इस वर्ष 555 से 560 तक जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नंगे पैर दी परीक्षा 
सीबीएसई की ओर से परीक्षा कराई गई। मुन्ना भाइयों पर नजर रखने के लिए परीक्षा में पूरी सख्ती थी। केंद्रों पर दो स्तर पर परीक्षार्थियों की चेकिंग हुई। गेट पर ही जूते, चप्पल, बेल्ट, घड़ी उतरवा ली। दीवान पब्लिक स्कूल के सेंटर पर अलग से चेंजिंग रूम बनाया गया। जिसमें छात्राओं के हेयरपिन, ज्वैलरी, एसेसरीज सब सुरक्षित रखे गए। कई परीक्षार्थी जूते, हाई हील सैंडल पहनकर आए थे, उसे उतरवा लिया गया। छात्रों ने नंगे पांव परीक्षा दी। छात्राओं के बालों में से हेयरपिन, ब्रॉच, क्लिप सब रिमूव करवाकर ही परीक्षा कक्ष में भेेजा गया। छात्र आइडी के लिए अपने साथ पासपोर्ट आकार की फोटो व प्रवेशपत्र की कॉपी लेकर गए। उसे भी परीक्षा कक्ष से पहले ही रखवा लिया गया। केवल परीक्षार्थी को खाली हाथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला। पेन, पेपर, कॉपी स्कूल की ओर से दिए गए। 

केंद्रों के बाहर रही भीड़, लगा जाम
एआईपीएमटी क ा केंद्र मेरठ में होता था, लेकिन नीट का परीक्षा केंद्र पहली बार मेरठ में बनाया गया। मेरठ सहित आसपास के जिलों के परीक्षार्थी भी यहां परीक्षा देने आए। कैंट के सभी स्कूलों में परीक्षा हुई। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की दिनभर भीड़ लगी रही। एक बजे पेपर छूटने के बाद जाम भी लग गया। यातायात पुलिस व सिविल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। लेट आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


7.30 से 9.30 तक एंट्री
सीबीएसई ने ए व बी दो शिफ्ट में परीक्षार्थियों को सेंटर पर एंट्री टाइम दिया था। ए वर्ग में 7.30 बजे से 9.30 बजे के बाद नो एंट्री रही। 10 बजे पेपर शुरू हुआ। शांतिपूर्वक सभी केंद्रों पर परीक्षा हुई। 

मुख्य बिंदु
10 केंद्रों पर हुई परीक्षा
720 अंकों की परीक्षा
180 रहे सवाल
1 अंक निगेटिव मार्किंग
4 अंक का हर सवाल
11 भाषाओं में हुई परीक्षा
 
परीक्षार्थियों का ब्योरा 
वर्ष संख्या
2018- 13.4 लाख
2017- 11.4 लाख
2016- 7.50 लाख

 
छात्र बोले, फिजिक्स रहा टफ
दीवान पब्लिक स्कूल कैंट में परीक्षा देने आई शिखा ने बताया बॉयोलाजी, केमिस्ट्री आसान था। लेकिन फिजिक्स का पोर्शन टफ रहा। वसीम के अनुसार भी फिजिक्स काफी कठिन रहा। शिवानी ने बताया कि एनसीईआरटी से ज्यादा सवाल आए, पेपर अच्छा था लेकिन टाइम टेकिंग रहा। नेहा ने कहा कि पिछले साल से आसान पेपर था, लेकिन फिजिक्स टफ रहा। मनीषा और लवी के अनुसार भी पेपर अच्छा था, लेकिन कई सवाल ट्रिकी और टिवस्ट वाले थे, जिसने थोड़ा परेशान किया। 

हर साल बढ़ रही संख्या 
नीट में हर साल छात्रों की संख्या बढ़ रही है। बॉयोलाजी का पेपर आसान रहा। 46 सवाल 12वीं, 44 सवाल 11वीं कक्षा के थे। अप्लायड बॉयोलाजी से कम जीव विज्ञान व बॉटनी के प्रश्न अधिक थे। इसमें 9 कठिन, 33 औसत व शेष आसान सवाल आए। - विजय अरोड़ा, डॉक्टर्स प्वाइंट


कु छ सवाल रहे ट्रिकी
केमिस्ट्री का पेपर आसान था, कुछ सवाल ट्रिकी थे। 80 प्रतिशत सवाल एनसीईआरटी पर आधारित थे। कटऑफ 560 के आसपास जाएगी। मेरठ से इस साल काफी छात्रों ने नीट दिया है। - एमएस प्रधान, सी 3 क्लासेस

टाइम कंज्यूमिंग रहा फिजिक्स
पिछले साल से पेपर आसान था। 270 से 310 अंक तक छात्र बहुत आसानी से ला सकते हैं। फिजिक्स केलकुलेटिव ज्यादा होने के कारण टाइम कंज्यूमिंग हो गया था। बॉयोलाजी के सवाल अच्छे थे। - कर्मवीर सिंघल, बायोकेम क्लासेस

हाई जाएगी मेरिट
पिछले साल मेरिट 550 तक गई थी, लेकिन इस वर्ष पेपर पिछले साल से भी आसान आया है, इसलिए मेरिट पिछले साल से हाई जाएगी। जिन छात्रों ने थोड़ी भी मेहनत करके पेपर दिया होगा, उनको जरूर अच्छा कॉलेज मिल जाएगा। - जीके सिंह, एटामॉस क्लासेस

कांसेप्चुअल बेस्ड थे सवाल 
पेपर औसत आया। एनसीईआरटी के सवाल ज्यादा थे, यूपी बोर्ड से भी कुछ सवाल लिए गए। कांसेप्चुअल बेस्ड पेपर था। जर्नल की मेरिट आराम से 560 तक जाने की उम्मीद है। - आदित्य चौहान, डॉक्टरेंस क्लासेस

डायरेक्ट आंसर के नहीं थे सवाल
पेपर केलकुलेशन बेस्ड था। पिछले साल की तरह ही पेपर रहा। पेपर आसान था। लड़कियों की संख्या अधिक थी लड़कों की संख्या कम रही। बॉयोलाजी का पेपर पिछले साल टफ था लेकिन इस साल आसान रहा।
- अंकुर दत्त, बायोजॉन क्लासेस 


199 ने छोड़ी परीक्षा
नीट परीक्षा के सिटी कोआर्डिनेटर दीवान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एचएम राउत ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांति से परीक्षा हुई। 6579 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 6380 छात्रों ने परीक्षा दी। 199 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा की वीडियोग्राफी हुई। सुरक्षा व नियमों का पालन किया गया। जैमर व मेटल डिटेक्टर का प्रयोग भी केंद्रों पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें