फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21-22 दिसंबर को जुटेंगे प्रदेशभर के चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
21-22 दिसंबर को जुटेंगे प्रदेशभर के चिकित्सक
विज्ञापन

मेरठ। यूपी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सालाना अधिवेशन का गवाह इस बार मेरठ बनेगा। यहां दो दिवसीय अधिवेशन 21 और 22 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन मुख्य अतिथि और यूपी के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इनके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अतुल गर्ग और नगरीय विकास मंत्री महेश गुप्ता भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस की गई, जिसमें आईएमए मेरठ शाखा अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन और सचिव डॉ. संदीप जैन ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेशभर के करीब 500 चिकित्सक आएंगे। शहर में यह अधिवेशन 12 साल बाद होने जा रहा है। गढ़ रोड स्थित होटल ब्रोडवे इन में शनिवार सुबह नौ बजे से अधिवेशन शुरू हो जाएगा। शाम को पांच से सात बजे के बीच स्वास्थ्य मंत्रियों के आने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें