फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पालिका बोर्ड बैठक पर विवाद, पार्षदों ने उठाए पारदर्शिता पर सवाल

विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका बोर्ड बैठक के विरोध में ज्ञापन देते सभासद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका में प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर फिर विवाद गहरा गया है। कई सभासदों ने अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष पर बैठक प्रक्रिया में अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में ज्ञापन देकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई।

सभासदों का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से संबंधित बोर्ड बैठक का एजेंडा 8 अप्रैल को बैठक से मात्र दो दिन पूर्व भेजा गया, जो नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में एजेंडा भेजने से पार्षदों को विषयों का अध्ययन करने और अपनी राय तैयार करने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल सका।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया कि पालिका में करोड़ों रुपये के कार्यों में अनियमितताएं हुई हैं और पूर्व में किए गए खर्च व भुगतानों से संबंधित अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां भी उपलब्ध नहीं कराई गईं। पार्षदों ने मांग की कि वर्ष 2025-26 के बजट के सापेक्ष सभी मदों में हुए व्यय और भुगतान का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराया जाए।
सभासदों का कहना है कि उन्होंने 8 अप्रैल को ही एजेंडा व संबंधित दस्तावेज एक सप्ताह पूर्व उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बावजूद शुक्रवार की प्रस्तावित बैठक के लिए भी एजेंडा समय से नहीं दिया गया। ऐसे में बिना आवश्यक दस्तावेजों के बैठक कराना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन

इस प्रकरण को लेकर पालिका बोर्ड के भीतर असंतोष का माहौल है। चेतावनी दी कि यदि पारदर्शिता नहीं बरती गई तो वह आगे की कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भी प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें