फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक के साथ युवक का फोटो वायरल

विज्ञापन
सरधना। गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर में युवक का हथियार के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल। सोशल मीडिय - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सरधना। सोशल मीडिया पर एक युवक का दोनाली बंदूक के साथ फोटो वायरल हो रहा है। गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर के ग्रामीणों ने थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की पुलिस से शिकायत की गई। जिसमें एक युवक दोनाली बंदूक लेकर खड़ा हुआ है। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी युवक गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर का बताया गया है। जांच में सामने आया है कि दो पक्षों में मारपीट को लेकर रंजिश चल रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज किए जाने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें