फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मेरिट का आखिरी दिन, दूसरी कल

Fri, 08 Jul 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटोअ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीसीएसयू की पहली मेरिट से डिग्री कॉलेजों में 25 से 30 प्रतिशत एडमिशन होने का अनुमान है। बीकॉम और बीएससी में एडमिशन की अनुपात बीए के मुकाबले ज्यादा है। यह 40 प्रतिशत पहुंच सकता है। कुछ कॉलेजों में तो बीएससी मैथ की आधी सीट भर सकती हैं। विवि सीट भरने के लिए पांच मेरिट जारी करने की सोच रहा है। सीट खाली बची तो ओपन मेरिट भी जारी की जाएगी। उसके बाद सेल्फ फाइनेंस कोर्स और प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

मेरठ और सहारनपुर मंडल के 65 एडेड और राजकीय कॉलेजों में पहली मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि आठ जुलाई है। विवि के एडमिशन पोर्टल पर अभी तक 6318 एडमिशन कंफर्म हुए हैं। इनमें बीए में 3524, बीकॉम 917, बीएससी बायो 850, बीएससी मैथ 690, बीएससी सांख्यिकी 140 और बीएससी एग्रीकल्चर में 185 एडमिशन हुए हैं। जाहिर तौर पर इन आंकड़ों से कुछ ज्यादा ही कॉलेजों में एडमिशन हुए हैं। वह कंफर्म होने बाकी हैं।
शुक्रवार को एडमिशन का अंतिम दिन है। विवि के एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर वाई विमला का कहना है पहली मेरिट से 25 से 30 प्रतिशत दाखिले होने की उम्मीद है। पहली मेरिट के अधिकांश आवेदक दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में एडमिशन की लाइन में रहते हैं। डीयू की कटऑफ अभी चल रही है। इसलिए अच्छी मेरिट वाले वेट एंड वॉच कर रहे हैं। विवि में ऐसे आवेदकों को सिर्फ ओपन मेरिट (अगर आती है तो) मौका मिल सकता है। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस कोर्स और प्रोफेशनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बीएससी मैथ और बीकॉम में पहली मेरिट से 30 प्रतिशत से अधिक एडमिशन होने का अनुमान है।
विज्ञापन

 
25 जुलाई से ओपन होंगे रजिस्ट्रेशन
एडमिशन कोऑर्डिनेटर का कहना है ग्रेजुएशन के सेल्फ फाइनेंस कोर्स और प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए 25 जुलाई से रजिस्ट्रेशन ओपन होंगे। तब तक विवि एडेड कोर्स के एडमिशन पूरे करने की कोशिश में है। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 12 जुलाई तक शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें