फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमरनाथ यात्रा डयूटी से लौटे फार्मासिस्ट को दिया प्रशंसा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। अमरनाथ यात्रा जैसे कठिन और चुनौतीपूर्ण मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाएं देकर सीएचसी माछरा का मान बढ़ाने वाले फार्मासिस्ट की चिकित्सा अधीक्षक माछरा और सहकर्मियों ने प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा पर फार्मासिस्ट गौरव वशिष्ठ अमरनाथ यात्रा में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए शासन द्वारा चयनित किए गए थे। वह करीब डेढ़ माह बाद सीएचसी माछरा लौटे हैं, जिनका सीएचसी माछरा पर पहुंचने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत, सौरव शर्मा सहित स्वास्थ्य सहकर्मियों द्वारा जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान गौरव वशिष्ठ ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के चिकित्सा दल में सीएचसी माछरा का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें