चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए सोमवार शाम से रजिस्ट्रेशन ओपन करेगा। एडमिशन पोर्टल पर शाम से रजिस्ट्रेशन होने शुरू होंगे। विवि कैंपस के लिए भी रजिस्ट्रेशन साथ होंगे। एलएलबी के रजिस्ट्रेशन का भी इंतजार पूरा हो गया है। वह भी साथ में होंगे। कुछ कॉलेजों का इश्यू है, वह दो-तीन दिन में क्लियर होने की उम्मीद है।
विवि की एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर वाई विमला के मुताबिक सोमवार से सभी पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन हो जाएंगे। आवेदक दिशा निर्देश पढ़ने के बाद सावधानीपूर्वक रजिस्ट्रेशन करें। कैंपस के पीजी कोर्स के रजिस्ट्रेशन साथ में होंगे। इस बार बदलाव यह है कि कैंपस में पीजी कोर्स च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत होंगे। कॉलेज और कैंपस की डिग्री अलग-अलग होगी। एलएलएबी के रजिस्ट्रेशन भी सोमवार शाम से हो सकेंगे। ग्रेजुएशन सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे। ओपन मेरिट के एडमिशन होने के एक-दो दिन बाद तक रजिस्ट्रेशन चलेंगे।
एडमिशन का आखिरी दिन
छठी मेरिट के एडमिशन का सोमवार को आखिरी दिन है। इसके बाद नौ अगस्त को छात्र कॉलेजों में ओपन मेरिट के लिए आवेदन करेंगे। 10 अगस्त को कॉलेज मेरिट तैयार करेंगे और 11 अगस्त को एडमिशन करेंगे।