फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़, सेल्समैनों को पीटा, दो घायल

Thu, 21 Aug 2025 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- देर रात पेट्रोल देने से मना करने पर 20 लोगों ने किया हमला
विज्ञापन

- एक सेल्समैन ने बाथरूम में बंद होकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। मेरठ-परीक्षितगढ़ मार्ग पर गांव खानपुर पुलिया के निकट पेट्रोल पंप पर बुधवार देर रात पेट्रोल नहीं देने पर कई बाइकों पर सवार 20 लोगों ने सेल्समैनों को लाठी डंडों से पीटा। उन्होंने वहां जमकर तोड़फोड़ की और प्रबंधक कार्यालय में लगे सीसीटीवी की डीवीआर लेकर भाग गए। पुलिस ने दो सेल्समैनों को सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि बुधवार की रात सेल्समैन प्रिंस त्यागी, लव कुश व सुमित ड्यूटी पर थे। करीब आठ बजे बाइक से दो लोग पहुंचे और बाइक मेंं पेट्रोल डालने को कहा। सेल्समैन द्वारा पेट्रोल खत्म होने की बात कही। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और वह सेल्समैनों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद कई बाइकों पर करीब 20 लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सेल्समैनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पेट्रोल पंप व प्रबंधक के कार्यालय में तोड़फोड़ की।डीबीआर लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में दो सेल्समैन प्रिंस त्यागी, लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। सेल्समैन सुमित भाटी ने बाथरूम में छिपकर जान बचाते हुए पेट्रोल पंप के मैनेजर दिनेश त्यागी को सूचना दी। मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सेल्समैन लव कुश व प्रिंस त्यागी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों सेल्समैनों की हालत गंभीर होने पर मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया। मैनेजर दिनेश त्यागी ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में पुलिस की दो टीम लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें