फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: त्योहारी सीजन के बीच पीईटी की परीक्षा आज, जाम झेलने को रहे तैयार

Sat, 15 Oct 2022 07:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

शनिवार को मेरठ में 56 केंद्रों पर 58 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह 10 से 12 बजे की पाली में 29 हजार और शाम तो तीन से पांच बजे की पाली में 29 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शनिवार और रविवार को एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुक्रवार की रात ही शहर में हजारों अभ्यर्थी पहुंच गए। इनमें से बहुतों ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर रात गुजारी।

विज्ञापन


शनिवार को मेरठ में 56 केंद्रों पर 58 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह 10 से 12 बजे की पाली में 29 हजार और शाम तो तीन से पांच बजे की पाली में 29 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए आठ जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

परीक्षा केंद्रो व कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। परीक्षा के दौरान पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन, आईपैड, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लू टूथ डिवाइस, ईयरफोन, किसी भी प्रकार की घड़ी, एटीएम कार्ड आदि उपकरण लाने पर प्रतिबंध रहेगा। हर केंद्र पर बच्चों के बैग रखने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में अधिकतम सुबह साढ़े नौ बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर ढाई बजे तक प्रवेश दिया जा सकेगा। इस दौरान केवल नीला या काला पेन, प्रवेश पत्र और फोटो आईडी लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


रोडवेज ने लगाईं अतिरिक्त बसें
पीईटी को लेकर परिवहन निगम की ओर से भी सभी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। आरएम केके शर्मा ने बताया मेरठ में सभी डिपो से सभी जिलों के लिए बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। मेरठ से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए अन्य जिलों में जाएंगे। इसके लिए बिजनौर रूट पर दस, अमरोहा के दस, मुरादाबाद रूट पर 20 अतिरिक्त बसें लगा दी गई हैं। सभी जिलों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। बसों का संचालन 24 घंटे हो इसके लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें