मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर खल चूरी का कैंटर लूटा
परतापुर (मेरठ)। परतापुर इंटरचेंज पर शुक्रवार सवेरे खल चुरी से भरा कैंटर लूटने के दो आरोपियों अंकित और लक्की निवासी भूड़बराल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर वीएस विसारे के अनुसार शुक्रवार सवेरे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित परतापुर इंटरचेंज के पास हथियारबंद बदमाशों ने खल चूरी से लदे ट्रक को तमंचे के बल पर लूट लिया।
चालक को बंधक बनाकर हाईवे से नीचे फेंक दिया। किसी तरह चालक ने खुद को बंधन मुक्त किया और राहगीरों से मदद लेकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम अलर्ट हो गई। पुलिस की टीम जब डुंगरावली मोड़ पर चेकिंग कर रही थी तो इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। लूटे गए कैंटर से 5 लाख रुपये का माल बरामद कर लिया। संवाद