फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्ते का मासूम पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालतू कुत्ते का मासूम पर हमला, घायल
विज्ञापन

सरधना। छुर गांव में शुक्रवार दोपहर डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन उस ओर दौडे़ तथा बचाया। बच्ची को गंभीर हालत में नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

छुर गांव निवासी गजनफर फौजी की पुत्री रुखसार अपनी ससुराल कांधला के भविष्या गांव से मायके आई हुई थी। उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी आयत दोपहर में घर के आंगन में खेल रही थी। परिजनों की नजर हटी तो वह पालतू कुत्ते के पास जा पहुंची। कुत्ते ने आयत को हमला करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मासूम की चीख सुनकर परिजन दौडे़ और बमुश्किल कुत्ते से बचाया। हालांकि तब तक बच्ची खून में लथपथ हो चुकी थी। इस पर परिजन आयत को लेकर कस्बे के बिनौली रोड स्थित नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। यहां डॉ. सुनीत त्यागी द्वारा उसका उपचार किया गया। वहीं, डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि कुत्ते ने बच्ची आयत को चेहरे व पेट पर बुरी तरह नोंच दिया है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें