फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशेवर से ज्यादा नए बदमाश अपराध में अव्वल  

Sat, 09 Jun 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पेशेवर अपराधियों से ज्यादा नए बदमाश पुलिस के लिए मुसीबत बने हैं। वाहन लूट और चोरी की वारदात नए अपराधी कर रहे हैं। गिरोह बनाकर शहर और देहात में वारदात करते हैं, जिनको ढूंढना भी आसान नहीं। शुक्रवार को पुलिस ने ऐसे दो गैंगों का पर्दाफाश किया। जिन्होंने पहली बार ही वारदात करना बताया। इनके तार सोतीगंज से जुड़े बताए गए। इन अपराधियों से दस वाहन बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन थाना पुलिस ने परीक्षितगढ़ रोड स्थित यादगारपुर से जाहिद निवासी सोहराब गेट, दाउद व नवेद निवासी मौलवियान कोतवाली व इमरान निवासी रसूलपुर औरंगाबाद भावनपुर को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर छह बाइक, दो स्कूटी व दो तमंचे बरामद किए। 
वहीं, इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चार बाइक और दो वाहन चोरी के खरीदने बताए। एएसपी कैंट के अनुसार आरोपियों ने सोतीगंज में जिन कबाड़ियों को चोरी के वाहन बेचने बताए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने पहली बार चोरी करने की यह वारदात करना बताया है। सभी आरोपी अनपढ़ है। 
विज्ञापन

इनके अलावा वाहन लूट के आरोपियों अभिजीत निवासी बहादरपुर परीक्षितगढ़ और साईम निवासी सठला मवाना से लूटी हुई दो बाइक बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहली बार बाइक लूट की वारदात की। उससे पहले उनका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया है कि दोनों आरोपियों को परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने पकड़ा। गौरतलब है कि बुधवार को सरूरपुर पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने पहली बार पशु व्यापारी ताहिर से एक लाख रुपये लूटे थे। इससे पहले भी देहात इलाके में कई घटनाओं में नए बदमाश पकड़े गए, जिन्होंने पहली बार ही घटना करना बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें