फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी से वापस ले जाते समय गाड़ी का जाल काटकर तीन बंदी फिर फरार, चार कल हुए थे फरार 

Thu, 05 Jan 2017 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस की इसी गाड़ी से लाए जा रहे थे कैदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में जेल से कवहरी में पेशी पर लाए गए तीन बंदी पुलिस को फिर चकमा देकर फरार हो गए। बंदियों ने पेशी से वापस जाते समय गाड़ी की खिड़की का जाल काट दिया और देहरादून चौक से फरार हो गए। एक बंदी को भागते समय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। बंदियों के दूसरे दिन भी फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि बुधवार को भी हवालात की जाली काटकर चार बंदी फरार हो गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह जेल से पेशी के लिए बंदियों को लाया गया। शाम को जब बंदियों को सदर हवालात से वापस जेल में भेजा जा रहा था तो एक गाड़ी पहले भेज दी गई। दूसरी गाड़ी में बंदियों को जब भेजा गया तो उसमें सीमा से अधिक बंदियों को भर दिया गया। एक महिला कांस्टेबल सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मी बंदियों की अभिरक्षा में गाड़ी के साथ भेजा गया। लेकिन बंदियों ने पुलिस कर्मियों को चकमा दे दिया। बंदियों ने रास्तें में ही किसी धारदार औजार से गाड़ी के एक ओर का जाल काट डाला और जैसे ही गाड़ी देहरादून चौक पर जनकपुरी थाने के सामने पहुंची, तुरंत ही तीन बंदी कूद पड़े और फरार हो गए।
बंदियों को कूदते देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लोगों ने एक बंदी को दबोच लिया, जबकि दो बंदी फरार होने में कामयाब हो गए। शोर होने पर पुलिस को जैसे होश आया तब जाकर गाड़ी रोकी और भाग रहे बंदियों को पकड़ने के लिए भागे। लेकिन दो बंदी उनकी पहुंचे से बाहर निकल चुके थे। जबकि एक बंदी को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन बंदियों की फरारी से पुलिस में हड़कंप

जाल काटकर फरार इस कैदी को लोगों ने पकड़ लिया - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी भारत सिंह यादव और सीओ सुनीति मौके पर पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारी जिला जेल में पहुंचे। जहां उन्हानें गाड़ी में बंदियों के साथ बैठे पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने बंदियों द्वारा गाड़ी का काटा गया जाल देखा और पकड़े गए बंदी से भी पूछताछ की।
बृहस्पतिवार को गाड़ी का जाल तोड़कर फरार हुए तीन में से दो बंदी गैंगस्टर में जेल में बंद थे। उन पर हत्या का भी आरोप है। फरार हुए बंदियों में इसरान निवासी बाड़ी माजरा, बिरजू उर्फ बृजपाल निवासी ढोला माजरा तथा सद्दाम निवासी मोहल्ला नूर बस्ती हैं। जिनमें से सद्दाम को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि इसरान और बिरजू उर्फ बृजपाल फरार बताए जा रहे हैं।
पेशी से बंदियों को जिस गाड़ी में वापस जेल ले जाया जा रहा था, उस गाड़ी में बंदियों के साथ उप निरीक्षक समरपाल सिंह, कांस्टेबल बिजेंद्र, विक्रम सिंह, नरेंद्र, नरेश कुमार और महिला कांस्टेबल रूबी मौजूद थी। पुलिस उपाधीक्षक सुनीति ने बताया कि फरार हुए बंदियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिले की सीमाओं पर चेकिंग कराई जा रही है। सभी थाने को अलर्ट कर दिया गया है, सभी जब चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें