फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेघराजपुर से लापता व्यक्ति 24 घंटे में बरामद

विज्ञापन
बरामद जयपाल सिंह
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मेघराजपुर निवासी लापता व्यक्ति को पुलिस द्वारा सजगता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मुंडाली थाने पर प्रशांत कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी मेघराजपुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि 11 जून को उसके ताऊ जयपाल सिंह खेत पर जाने के लिए सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिलने पर किसी अनहोनी होने की शंका पर उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मुंडाली थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने टीम गठित कर गुमशुदा जयपाल सिंह (60) को 24 घंटे के अंदर ही कस्बा किठौर में मवाना तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें