फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में दो व्यापारियों ने एक दूसरे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बिचगलियारा मोहल्ला निवासी नमन जैन पुत्र सुनील जैन ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि सात जून को एक युवक ने उसे कॉल करके जान से मारने की धमकी दी। जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। वहीं दूसरे पक्ष से सागर जैन पुत्र राजेश जैन ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि नमन जैन ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोनों पक्षों के लोगों ने थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उनको जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें