फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भगवान महावीर का अभिषेक और पूजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को धार्मिक चेतना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बच्चों द्वारा भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक एवं पूजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं भगवान महावीर स्वामी के अभिषेक से हुआ। बच्चों ने विधि-विधानपूर्वक भगवान का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन की तथा अष्ट द्रव्यों से श्रद्धा, भक्ति और समर्पण भाव के साथ अर्घ्य समर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों एवं जयकारों से गूंज उठा। इससे वातावरण अत्यंत आध्यात्मिक और आनंदमय बन गया। बच्चों की धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को उपस्थित जनों ने सराहा और इसे संस्कार निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव राय जैन, कंचन जैन, संजय जैन, शोभित जैन, पूनम जैन, विकास जैन, सुधीर जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें