सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में आयोजित हवन कुंड में आहुति देते श्रद्धालु ...... संवाद
मेरठ। बाबा मनोहरनाथ मंदिर सूर्य नारायण यज्ञ हुआ। महामंडलेश्वर निलिमानंद महाराज ने पूजन किया। इस अवसर पर हवन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए 17 जायफल, शमी की लकड़ी, हल्दी की गांठ से आहुति दी गई। पंडित और आचार्यों ने मंत्रोच्चारण किया। यज्ञ आचार्य पंडित विष्णु दत्त त्रिवेदी रहे। ब्यूरो