फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना द्वार मंदिर में राजेंद्र शास्त्री के मार्गदर्शन राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया गया। यजमान लता गुप्ता रहीं। अध्यक्षता सतपाल गहलोत ने की। कार्यक्रम में अमित कांत के गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य वक्ता जिला प्रधान सुशील बंसल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके आविष्कारों ने भारत को सशक्त राष्ट्र बनाया। इसी कारण वे मिसाइल मैन कहलाए। उन्होंने भारत रत्न रतन टाटा को भी याद किया, जिन्होंने देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। क्रांतिकारी दुर्गा भाभी को नमन करते हुए उनकी वीरता को सराहा गया। इसके अलावा हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन की लंबी उम्र की कामना की गई। मंच संचालन संजय गुप्ता ने किया। सभा में सोमप्रकाश रस्तोगी, विजय आर्य, नरेश योगेश, सत्य प्रकाश गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें