- ईश्वर मिलन से ही आत्मा को मिलता है वास्तविक आनंद
- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने किया जागृति विहार में सत्संग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की मेरठ शाखा ने रविवार को सेक्टर 4 जागृति विहार में मासिक सत्संग और भजन, संकीर्तन का किया। संस्थान के राष्ट्रीय सचिव स्वामी नरेंद्रानंद ने युवाओं को आत्मिक शांति का संदेश दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में भजनों और प्रवचनों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित रहे।
स्वामी नरेंद्रानंद ने कहा कि जीवन की गुणवत्ता वर्षों की संख्या से नहीं यह तो उसे जीने के तरीके से तय होती है। भौतिक सुख क्षणिक हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर मिलन ही आत्मा को वास्तविक आनंद देता है। संस्थान की मेरठ शाखा संयोजिका साध्वी आर्या भारती ने कहा श्री कृष्ण के अनुसार ईश्वर को प्राप्त करने वाला सब कुछ पा लेता है। संसार जीतकर भी ईश्वर से दूर रहने वाला कुछ नहीं पाता। साध्वी शिष्याओं ने भजनों के माध्यम से भक्ति की ओर प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ। साध्वी आर्या भारती ने बताया दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पिछले चार दशकों से विश्व शांति के लिए कार्यरत है। विश्व भर में इसकी 400 से अधिक शाखाएं हैं। इसमें मेरठ शाखा भी शामिल है।