मोदीपुरम। रोम्बस वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया यूनाइटेड सोतो कान कराटे चैंपियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें कई पदक जीते। टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और फर्स्ट बेस्ट टीम की ट्रॉफी अपने नाम की। सूरजकुंड में हुई चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रोम्बस वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने विभिन्न भार और आयु वर्गों में पदक जीते। वान्या चौधरी, विराज चौधरी, दर्श तोमर, अभिज्ञा, शनाया, नाव्या, सान्वी, अन्या, अद्विका ने स्वर्ण, वरदान, नीतिभा ने रजत, कियान ने कांस्य पदक जीते। विद्यालय के अध्यक्ष रोहित चौधरी और प्रधानाचार्य अमित कोहली ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद